यूपी में बस-ट्रैक्‍टर में हुई टक्‍कर, 11 की मौत

Uttar Pradesh Map
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के रमाबाई नगर में आमने सामने हुई बस व ट्रैक्टर की टक्कर में टै्रक्टर पलट गया। टैक्टर पलटने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहंचे गांव वालों बस को घेर लिया उग्र ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। दूसरी ओर काशीरामनगर जिले में पेड़ से टकरायी कार पर सवार चार युवको की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।

बस व ट्रैक्टर की टक्कर रमाबाई नगर जिले के शिवाली थाना क्षेत्र के कडरी गांव के पास हुई। सड़क पर आयसर ट्रैक्टर व प्राइवेट बस में आमने सामने भिड़ गए। सड़क पर अंधेरा होने तथा बस के तेज रफ्तार होने की वजह से दोनों ही वाहन एक दूसरे को नहीं देख सके और आमने सामने से भिड़ गए। बस की तेज टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। टै्रक्टर पलटने से उसमें सवार चार लोग वाहन के नीचे दब गए जिससे उसकी मौत हो गई जबकि आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गये।

खबर पाकर सैकड़ो गांव वाले घटना स्थल पर पहुंच गए। गांव वालों की भीड़ देखकर बस चालक मौके से भाग निकला जिसके बाद उग्र हो रहे ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। बस अभी जल ही रही थी कि पुलिस व दमकल विभाग को घटना की जानकारी मिली और दमकलकर्मियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। दूसरा हादसा काशीरामनगर जिले के कासगंज क्षेत्र में हुआ जहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गयी। कार में सवार लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। पता चला कि कार में सवार सभी लोग बारात में जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार पांचों नंगला बाले गांव के युवक गणेश की बारात में जा रहे थे। इस बीच सहावर गौहरा मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी जिससे अमरीश, मन्नू, गोविंद और शिलेन्द्र की मौत हो गयी जबकि सोनू को गंभीर हालत में अलीगढ मेडिकल कालेज भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+