सोनिया गांधी 19 मई को वाराणसी में
कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह का कहना है कि नदेसर स्थित मैदान पर प्रदेश कांग्रेस के अधिवेशन की तैयारियां चल रही हैं। अधिवेशन में प्रदेश स्तर के कई नेता उपस्थित होंगे। जबकि सोनिया गांधी अधिवेशन के समापन सत्र की मुख्य अतिथि होंगी। श्रीगांधी के कार्यक्रम के विषय में बताते हुए श्री सिंह ने कहा कि अधिवेशन को सम्बोधित करने के उपरान्त वे अजगरा विधानसभा क्षेत्र में हरहुआ स्थित काशी कृषक इण्टर कालेज ग्राउंड पर आयोजित रैली में हिस्सा लेंगी तथा वहां लोगों को सम्बोधित करेंगी।
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस धिवेशन के दौरान कांग्रेस में संगठनात्मक संरचना के अलावा कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के मिशन 2012 के अंतर्गत आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए बताया कि कांग्रेस ने विखिन्न जिलों में तीन हजार आरटीआई आवेदन दिए हैं, जिनके जरिए कई स्तरों पर व्याप्त भ्रष्टाचार का खुलासा किया जा सकता लेकिन सरकार द्वारा अभी तक आवेदनों को जवाब नहीं दिया गया है जो नियमों को खुला उल्लघंन है। उन्होंने बताया कि यदि आईटीआई के तहत मांगी गयी जानकारी मिल जाती है तो जनता के सामने सरकार के कई काले कारनामें उजागर होंगे।













Click it and Unblock the Notifications