जमीनी विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्‍या

Murdered
लखनऊ। काशीरामनगर जिले में जमीन विवाद के चलते बदमाशों ने शौच के लिए गए बुर्जुग गंगाराम की गोली मार कर हत्या कर दी। बुजुर्ग की हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

काशीरामनगर जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी गंगाराम (65) शौच के लिए जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने गंगाराम को रोक लिया। दोनों में बहस हुई जिसके बाद हमलावरों ने गंगाराम पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से गंगाराम की मौके पर ही मौत हो गयी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने दौड़कर हमलावरों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति करते हुए गंगाराम को चिकित्सालय ले जाने की बात लेकिन चिकित्सालय पहुंचने पर डाक्टरों ने गंगाराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक गंगाराम की हत्या जमीन के विवाद के कारण हुई। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल से पता चला कि गंगाराम को गांव के जयपाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट की नौबत भी आ गयी थी। आखिरी बातर ३१ मार्च को दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस ने बताया कि मारपीट की जानकारी निकट के थाने में भी दर्ज है और पुलिस ने दोनों पक्षों को हिदायत दी थी कि विवाद को न्यायालय के माध्यम से ही हल किया जाए लेकिन ऐसानहीं हो पाया। पुलिस ने कहा कि जयपाल ने बेटे सुनील व अन्य लोगों के साथ मिलकर गंगाराम की हत्या की कर दी। गंगाराम के परिजन लालसिंह की तहरीर पर पुलिस ने जयपाल, सुनील, गोबिन्द, मानपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि हत्या के आरोपी मौके से फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+