हरदोई: घर में घुसकर बदमाशों ने लेखपाल की हत्या की

Murder
लखनऊ। हरदोई के कोतवाली देहात में में कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर लेखपाल को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। लेखपाल की हत्या के बाद बदमाशों ने घर में सो रहे तीन अन्य लोगों को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गयी तथा घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हत्या के कारणों को अभी तक खुलासा नहीं हो सका।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कोतवाली देहात के महेन्द्र नगर कालोनी निवासी तेजपाल के घर सवेरे तड़के करीब तीन बजे कुछ बदमाशों ने धावा बोल दिया। उस वक्त तेजपाल के घर चकबंदी विभाग के लेखपाल राजेश समेत तीन अन्य लोग सो रहे थे। इसमें से एक जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय का लिपिक प्रदीप भी थी। अचानक हुए हमले में किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। लाठी डंडो से लैस बदमाशों ने लेखपाल राजेश का मारना शुरू कर दिया।

वहां उपस्थित लोगों ने विरोध करने के साथ मारपीट का कारण जानने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने बगैर कुछ कहे राजेश पर एक-एक बाद वार करने शुरू कर दिया। लिपिक समेत कुछ लोग नीचे भाग गए लेकिन राजेश वहां से भाग नहीं सके। कई बार लाठियों से वार किए जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। राजेश की मौत के बाद बदमाश नीचे उतरे जहां अन्य लोग मौजूद थे बदमाशों ने उन्हें भी जमकर पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद घायलों ने किसी प्रकार पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जानकारी पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने कहा कि घटना लूटपाट के नजरिए से अंजाम नहीं दी गयी। बदमाशों की मंशा लेखपाल की हत्या ही रही होगी। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजते हुए घटना की छानबीन करनी शुरू कर दी है। उधर घायलों के बयानों के आधार पर पुलिस बदमाशों को तलाश करने का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+