एमपी: शवयात्रा निकालकर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

भ्रष्टाचार की इस शवयात्रा को पूरे नगर में घुमाया गया और रास्ते भर लोगों ने जूते मारकर अपना रोष प्रकट कर विरोध दर्ज कराया। इतना ही नहीं अंत में भ्रष्टाचार के शव का तहसील के सामने विधिवत अंतिम संस्कार भी किया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों का एक बड़ा हुजूम भी जुट गया था।
ज्ञात हो खराब हुई फसल की मुआवजा राशि में हो रहे घपले व धांधलीबाजी से परेशान बुंदेलखंड के हजारों किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान पिछले कई दिनों से अनशन पर भी बैठे हैं, लेकिन प्रशासन को इसकी कोई चिंता नहीं है। किसान नेताओं का कहना है कि अगर उनकी माँगो पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह प्रदर्शन और व्यापक स्तर पर किया जाएगा और विरोध रुकने वाला नहीं है।
पीडि़त किसान बुंदेलखंड ही नहीं भोपाल जाकर प्रदर्शन करेंगे और समूचे प्रदेश व देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे। जाहिर है कि अंचल के किसान भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर ही इस तरह के विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो रहे हैं। इस आस में कि उनकी आवाज़ शायद सरकार तक पहुँच सके और उन्हें अपना जायज हक मिल सके। अब देखना है कि पीडि़त किसानों को उनका हक कब मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications