गोविंदाचार्य भी करेंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन

गोविंदाचार्य की इस मुहिम में उनके उनके साथ राष्ट्रवादी मोर्चा के बैनर तले अनेक राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी धरना देंगे। मोर्चा के प्रवक्ता रपेश पाण्डेय ने बताया कि इसकी तैयारियां काफी समय पहले से ही जा रही थी। जिसके तहत कई महीनों से योग गुर बाबा रामदेव के साथ मिलकर स्विस बैंक सहित अन्य विदेशी बैंकों में जमा देश के काले धन को वापस लाने की मुहिम चला रहे गोविंदाचार्य केन्द्र सरकार से इसके लिए कानून बनवाने की मांग को लेकर उपवास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी भ्रष्टाचार चरम पर है। इसके भी अनशन के दौरान उठाया जायेगा लेकिन मु य रूप से इस बात पर जोर दिया जायेगा कि जल्द से जल्द भ्रष्टाचार को रोकने वाला कानून बने, ताकि भ्रष्टाचार के खात्मे की शुरूआत हो सके।
आन्दोलन के बारे में उन्होंने बताया कि 10 मई को देश में लगभग 250 स्थानों पर राष्ट्रवादी मोर्चा के बैनर तले उपवास व धरना किया जाएगा। आन्दोलन में लोगों की भागीदारी बढ़ाने व उन्हें जागरूक करने के लिए प्रदेश भर में सभाएं की जायेगी। जिसके तहत दस मई से पूर्व श्री गोङ्क्षवदाचार्य माहौल बनाने के लिए राज्य में सभाएं करेंगे।
सात मई को अंबेडकरनगर, आठ मई को उन्नाव और 9 मई को कानपुर में सभाएं होंगी। उन्होंने बताया कि दस मई के बाद दिल्ली में मोर्चे के घटक दलों की बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। बैठक में राष्ट्रवादी मोर्चे में शामिल घटक हमारा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेश कोरी हित अन्य लोग उपस्थित थे। उन्होंने उ मीद जतायी कि इस आन्दोलन से लोग भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए एकजुट होंगे और सरकार कानून बनाने के लिए विवश होगी।












Click it and Unblock the Notifications