नेशनल हाईवे पर हेलीकॉप्टर उतारने पर लालू को कोर्ट की नोटिस

कोर्ट द्वारा जारी इस नोटिस में लालू प्रसाद यादव और रघुवंश सिंह को चार जुलाई को अदालत के सामने पेश होने को कहा गया है। मालूम हो कि दोनों नेताओं ने बाढ़ नियंत्रण के समय बिना किसी इजाजत के मनियारी गांव में हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतार दिया था जिससे आस-पास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई थी।
लालू और रघुवंश एक हेलिकॉप्टर पर सवार होकर साल 2007 में राज्य में आई बाढ़ से हुई तबाही के सर्वेक्षण के लिए पहुंचे थे। इसके खिलाफ वकील सुधीर कुमार ओझा ने अदालत में मामला दर्ज कराया था।












Click it and Unblock the Notifications