शिक्षक ने की कक्षा 3 की छात्रा के साथ छेड़खानी, गिरफ्तार
पटना।
पटना के मेंहदीगंज थाना अन्तर्गत एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने गुरु और शिष्य की गरिमा को तार-तार कर दिया। सभी रिश्तों और इंसानित को ताख पर रखते हुए एक शिक्षक ने कक्षा 3 में पढने वाली एक छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा ने इस बात की शिकायत अपने परिजनों से की तक जाकर मामले का खुलासा हुआ। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार बुधवार को जब इस मामले का खुलासा हुआ तो आक्रोशित लोगों ने आरोपी शिक्षक अश्विनी कुमार को स्कूल के कमरे में बेद कर दिया और जमकर जूतों और चप्पलों से मारा। लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तो पहले अक्रोशित लोगों को देखकर शांत रही फिर लोगों को समझाने के बाद आरोपी शिक्षक को कमरे से बाहर निकाला। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
जब शिक्षक को थाने लेकर जा रही थी तो लोग फिर भड़क उठे और उसकी जमकर पीटाई की तथा उसके कपड़े फाड़ दिया। इस दौरान भीड़ का हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और लाठियां भांजी। पीड़ित अनुराधा ने बताया कि इससे पहले भी अश्विनी उसके साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है लेकिन उस समय वह चुप रही थी। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है











Click it and Unblock the Notifications