बैंगलुरु: गर्लफ्रेंड की हत्या कर 15 दिनों तक रखा फ्रीजर में

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंगलुरु के कनकपुरा इलाके में स्थित मंत्री स्ट्राकवील अपार्टमेंट में दिल दहला देने वाली यह घटना हुई। घटनाक्रम पर नजर डालें तों इरान की रहने वाली 28 वर्षीय तमर फरहान अब्राहम की मुलाकात कुछ वर्ष पूर्व बैंगलुरु निवासी 31 वर्षीय लोकश चन्द्र दास से हरिद्वार में हुई थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। कुछ समय तक लोकेश के साथ रहने के बाद तमर कुछ दिनों के लिये वापस इजरायल चली गई। तमर के जाने के बाद लोकेश ने शादी कर ली।
तमर जब लौटकर वापस आई तो उसे इस बात का पता चल गया। वह इस बात को लेकर लोकेश का विरोध कर रही थी मगर लोकेश अब उससे नजदीकियां नहीं रखना चाहता था। 20 अप्रैल को लोकेश तमर के फ्लैट गया और उससे बात करने की कोशिश की। मगर तमर के विरोध करने पर दोनों में विवाद ने एक बड़ा रुप ले लिया और देखते ही देखते लोकेश ने तमर की गला रेत कर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद लोकेश ने तमर के शव को बड़े से फ्रिज में बंद कर कमरा बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गया। मंगलवार को उसने यह जुर्म अपनी पत्नी के सामने कबूल कर ली। पत्नी लोकेश को लेकर थाने पहुंची और सारा वाक्या पुलिस को सुनाया। पुलिस ने फौरन लोकेश को गिरफ्तार कर लिया और उसके निशांदेही पर इजरायली महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications