आगरा में भगवान के घर पड़ा डाका, पुजारी की हत्या
लखनऊ।
वर्तमान समय में आम आदमी दूर क बात भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं रहा। आगरा जिले में बदमाशों ने भगवान के घर चोरी तो की ही साथ ही पुजारी बाबूलाल उर्फ बालक राम की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। बदमाश मन्दिर से कीमती सामान बटोर कर फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। id="toptextpromo">आगरा
के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के कागारौल चौराहे के निकट बने हनुमान मंदिर सवेरे लोग भगवान के दर्शन करने पहुंचे। लोगों ने देखा कि मंदिर परिसर में पुजारी बाबूलाल का लहूलुहान शव पड़ा था। मन्दिर के भीतर रखे सभी सामान अस्त-व्यस्त फैले पड़े थे। इतना ही नहीं मन्दिर में लगा दानपात्र तक गायब था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>यह
नजारा देखकर भक्तगणों के होश उड़ गये। भक्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। आशंका है लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पुजारी बाबूलाल की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार राजस्थान के भरतपुर के देवरी गरांव निवासी बाबूलाल उर्फ बालकराम हनुमान मन्दिर परिसर में रहकर पूजा-अर्चना करते थे। बदमाश मन्दिर से दानपात्र व हनुमान जी का चांदी का मुकुट व अन्य जेवरात लूट ले गये। पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।











Click it and Unblock the Notifications