अपने बच्चों को आतंकी नहीं बनाना चाहता था लादेन

क्वैत के एक अखबार अल अल्माह ने अपने पास अबू अब्दुल्ला ओसामा बिन लादेन की वसीयत होने का दावा किया है। अखबार का दावा है कि चार पन्नों की इस वसीयत में लादेन ने अपने परिवार का जिक्र किया है। यह वसीयत ओसामा ने 14 दिसंबर 2001 को लिखी थी इस पर बाकायदा लादेन के हस्ताक्षर भी हैं। वसीयत के मुताबिक लादेन नहीं चाहता था कि उसके बच्चे आतंकवादी बने। वो यह भी नहीं चाहता था कि उसकी मौत के बाद उसकी पत्नियां दूसरी शादी करें। वो एक कट्टर मुसलमान था और ईश्वर को मानता था।
उसने अपनी वसीयत में यह तक लिख दिया था कि अगर वो किसी सैन्य ऑपरेशन में मारा गया, तो वो सिर्फ अलकायदा में मौजूद कुछ गद्दारों की वजह से। ओसामा की यह वसीयत कितनी सच्ची है इस बात का पता लगाने के लिए खुद अमेरिका जुट गया है। खबर है कि अमेरिका ने ओसामा से जुड़े हर सबूत को इकठ्ठा करने शुरू कर दिये हैं, उसमें यह वसीयत भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications