खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों की खैर नहीं

भोपाल। मध्य प्रदेश में मिलावट खोरों पर अब सरकार अपना शिकंजा और कसेगी। बुधवार को मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव व कृषि उत्पादन आयुक्त आर परशुराम ने ग्वालियर में आयोजित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में साफ कहा कि खाद्य सामग्री में विशेष रूप से दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने सुझाव दिया कि बानमोर में, जहाँ दूध सयंत्र है वहाँ दूध से संबंधित खाद्य सामग्री की जाँच के लिए लेबोरेटरी बननी चाहिए।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि इस सुझाव पर राज्य शासन विचार करेगा। कृषि उत्पादन आयुक्त आर परशुराम ने बुधवार को प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग की रबी 2011-12 की समीक्षा ओर खरी्फ वर्ष 2011 के कार्यक्रम निर्धारण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए कृषि के साथ-साथ उससे जुड़ी अन्य गतिविधियों मसलन उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी और मछली पालन को बढ़ावा देने की जरुरत है। इन सभी गतिविधियों के समन्वय से ही प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरुप किसानों की आर्थिक उन्नति संभव होगी। कृषि उत्पादन आयुक्त ने उद्यानिकी फसलों में सब्जि़यों के साथ-साथ मसाला व औषधीय के उत्पादन पर विशेष ज़ोर दिया।

खरीफ कार्यक्रम निर्धारण की बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्वालियर संभाग में करीबन 993 हजार हेक्टयर क्षेत्र में खरीफ की फसल ली जाएगी।

ग्वालियर में बनेगा फिश मार्केट

ग्वालियर में जल्द ही फिश मार्केट तैयार की जाएगी। बैठक में इस निर्णय सहित कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें ग्वालियर में बड़े पैमाने पर बन रहे रिंग बंडों में भी होगा होगा मछली पालन। गुना की धनिया की होगी ब्राडिंग। गुना में स्पाइश पार्क स्थापित करने पर विचार। हर जि़ले लगेंगे उद्यानिकी मेले। ग्वालियर में दुग्ध उत्पादनों की जाँच के लिए लेबोरेटरी की स्थापना पर सहमति और बानमोर स्थित प्रयोगशाला की होगी अपग्रेडिंग शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+