एमपी में समाधान ऑनलाइन का दायरा बढ़ेगा

उन्होंने सभी जिला कलेक्टरर्स को हिदायत दी कि जन सुनवाई और जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के माध्यम से आईं समस्याओं को गंभीरता से लें और सरकार की मंशा के अनुरूप तत्परता के साथ समाधान भी करें। मुख्य सचिव ने भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करीबन एक दर्जन जिला कलेक्टर्स से सीधी बात कर ग्वालियर-चंबल संभाग समेत अन्य जिलों की समस्याओं का समाधान आवेदन कर्ता की मौजूदगी में कराया।
मुख्य सचिव ने समाधान ऑन लाईन में ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिले के ग्राम सिरसौद निवासी अल्प आयु के अनाथ भाई-बहिन की समस्या को बडी संजीदगी के साथ सुना। सिरसौद निवासी और अल्प आयु के शंकरलाल अपनी मानसिक रूप से निशक्त बहिन के साथ समाधान ऑन लाईन में पहुंचे थे। शंकरलाल के पिता गया प्रसाद विश्वकर्मा की बीते वर्ष लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी और दोनों भाई-बहिन अनाथ हो गये थे।
मुख्य सचिव ने इन भाई-बहिन के समग्र पुनर्वास के लिय्ो ग्वालिय्ार कलेक्टर आकाश त्रिपाठी व शिवपुरी कलेक्टर राजकुमार पाठक से चर्चा की है। फिलहाल इन भाई- बहिन की देख रेख के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाने के निर्देश मुख्य सचिव ने शिवपुरी कलेक्टर को दिए हैं। मुख्य सचिव ने शिवपुरी जिले की एक अन्य समस्याओं का समाधान भी कराय। उन्होंने इसके अलावा मुरैना व गुना कलेक्टर से चर्चा कर उक्त जिलों से आये आवेदकों की समस्यायें भी निपटाई।












Click it and Unblock the Notifications