भाजपा ने पूछा- कहीं दिग्विजय सिंह आंतकवादियों के करीबी तो नहीं?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के मारे जाने पर जहां पूरा विश्व खुश है, वहीं उसे समुद्र में दफनाये जाने पर श्री ङ्क्षसह को आपत्ति है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने बटाला हाउस मुठभेड कांड पर भी गलत बयानबाजी की थी जिसकी काफी आलोचना हुई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर पूरा विश्व आंतकवाद के खात्मे में जुटा है वहीं दिग्विजय ङ्क्षसह ऐसे बयान जारी कर रहे है जिससे आतंकवादियों का मनोबल बढ़े। श्री सिंह के इस प्रकार के बयानों पर कांग्रेस को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह बार-बार आंतकवादियों को बढ़ावा देने की ही बात करते हैं, जिसका उदाहरण उनका आजमगढ़ के संजयपुर जाकर मातम मनाना है। उन्होंने कहा ओसामा का पाकिस्तान मे मारा जाना यह सिद्ध करता है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह दे रहा है।
श्री शाही ने कांग्रेस, सपा और बसपा को एक जैसी पार्टी करार देते हुए कहा कि यह सब घोटालेबाजों और भ्रष्टाचारियों की पल्टन है। उन्होंने पुराना राग अलापते हुए कहा कि टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच में लगी संसद की लोक लेखा समिति की रिपोर्ट पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस ने सपा और बसपा को अपने पक्ष में कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। कांग्रेस का यह कृत्य देश की जनता के साथ एक बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि ये तीनों पाॢटयां मिलकर देश की जनता के साथ विश्वासघात कर रही है।
श्री शाही से कहा कि अब समय आ रहा है कि जनता चुनाव में इन पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब दे। प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के गेहूं क्रय केन्द्र केवल कागजों पर चल रहे हैं। प्रदेश में कहीं भी गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो रही है और किसान बिचौलियों के हाथों लुट रहा है। इस मुद्दे पर उनकी पार्टी सात से 15 मई तक इन क्रय केन्द्रों पर धरना देगी।












Click it and Unblock the Notifications