उड़ीसा: ट्रेन दुर्घटना में 26 घायल

टक्कर उस वक्त हुई जब ये मालगाड़ी ट्रेन को पार्क करने वाली पटरी पर चढ़ गई और इसने वहां खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन को टक्कर मार दी। जिस वक्त ये दुर्घटना हुई कम्पार्टमेंट में ज्यादातर यात्री सो रहे थे। पुलिस के मुताबिक घायलों के पास के तितलागढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि भारत में पिछले साल बहुत ट्रेन हादसे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications