झारखंड: जहरीली गैस से छह मजदूरों की मौत
रांची।
रांची से लगे हुए रामगढ़ जिले के रजरप्पा में जहरीली गैस ने छह मजदूरों की जान ले ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मरने वाले मजदूरों में से चार एक ही परिवार से है। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस निकलने से घटना हुई। id="toptextpromo">पुलिस
से प्राप्त जानकारी के अनुसार रजरप्पा निवासी आफताब आलम के घर सेप्टिक टैंक की सफाई होनी थी। दो लोग सफाई करने आये हुए थे। दोनों टैंक के अन्दर घुसे। तभी कुछ देर बाद प्रेशर बना और जहरीली गैस निकलने लगी। गैस सुंघते ही दोनों छटपटाने लगे। दोनों की स्थित बिगड़ते देख घर के मुखिया आफ़ताब आलम(40), उनका बेटा महताब आलम (15), भतीजा सहमे अहमद (22) और शफीक अनवर उन्हें बचाने उनके नजदीक गए। तभी गैस सुंघने से सभी की हालत बिगड़ गयी और मौके पर ही इन सबकी मौत हो गयी। बताया गया कि टंकी 20 साल पुरानी थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
ने बताया कि इस मामले में डाक्टरों और केमिकल एक्सपर्ट्स की टीम का गठन किया गया और आस-पास के इलाके को खाली करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है और जल्द ही घटनाक्रम का पता लगाया जा सकेगा।











Click it and Unblock the Notifications