सॉफ्टवेयर खोलेगा भ्रूण लिंग जांच करने वाले केंद्रों की पोल
समिति ने इस संभावना को जल्द से जल्द मूर्त रूप देने के लिये एक तकनीकी दल को इस साॅफ्टवेय्ार का अध्ययन करने के लिये कोल्हापुर (महाराष्ट्र) भेजने का निर्णय भी लिया है। जो अल्ट्रासाउण्ड सेंटर निर्धारित प्रपत्र में पीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी नहीं भेज रहे हैं, उनको पंजीयन निरस्त करने संबंधी नोटिस भेजने के निर्देश भी कलेक्टर ने बैठक में दिया।
यहां राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान में आयोजित हुई बैठक में अपर कलेक्टर आरके जैन, सिटी मजिस्ट्रेट शरद श्रोत्रीय व श्रीमती उमा करारे, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. अनूप कम्ठान सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
बारह सप्ताह से अधिक अवधि के गर्भ समापन में प्रसूति रोग विशेषज्ञों की राय के लिये चिकित्सकों का एक पेनल गठित करने का निर्णय भी बैठक में हुआ। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि पीएनडीटी एक्ट के तहत जानकारी का भौतिक सत्यापन अवश्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया जो सोनोग्राफी सेंटर, अल्ट्रासाउण्ड कराने आई गर्भवती महिलाओं के निवास का सही-सही ब्योरा संधारित नहीं करेंगे, उनके पंजीयन निरस्त किया जायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications