अर्जुन सिंह की जगह मेघराज का आना लगभग तय

Parliament House
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के स्थान पर रिक्त हुई राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी मेघराज जैन ने सोमवार को भोपाल में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन भरने के अंतिम दिन कांग्रेस सहित किसी भी अन्य पार्टी से कोई भी नामांकन पर्चा नहीं भरे जाने से मेघराज जैन का निर्विरोध जीतना लगभग तय हो गया है।

श्री जैन के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा पाँच मई को की जाएगी। नामांकन पर्चा दाखिल करने के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात क्षा, संगठन महामंत्री अरविंद मेनन सहित कई विधायक व वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

अपना नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए श्री जैन ने कहा कि उनके लिए संगठन मेरे लिए सर्वोपरि है और संगठन ने ही मुझे यह मौका दिया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित होने के बाद मैं मध्यप्रदेश की समस्याओं का निराकरण करने के लिए लगातार प्रयासरत रहूँगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मेघराज जैन ने हमेशा अपेक्षाओं से परे रहकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया है और यह उनका एक सम्मान है।

राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित होने के बाद मेघराज जैन का कार्यकाल एक वर्ष से कम समय का होगा। उनका कार्यकाल 2 अप्रेल 2012 तक ही रहेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महामंत्री मेघराज जैन ने हाल ही में मध्यप्रदेश गौ पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था। जैन तीसरे ऐसे पूर्व संघ प्रचारक हैं, जिन्हें भाजपा ने पिछले दो सालों में राज्यसभा का टिकट दिया है। इसके पहले कप्तान सिंह सोलंकी और अनिल दवे राज्यसभा में जा चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राज्यसभा सदस्य के लिए भाजपा ने मेघराज जैन को प्रत्याशी बनाकर काफी समझदारी का काम किया है और पार्टी में असंतोष के लिए भी कोई जगह नहीं छोड़ी है, क्योंकि जैन पार्टी के काफी वरिष्ठ सदस्य हैं और सभी उनका सम्मान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+