शांति से निपटी लोकपाल समिति की दूसरी बैठक
नई
दिल्ली। लोकपाल विधेयक संयुक्त समिति की दूसरी बैठक सोमवार को हुई अच्छी तरह से निपटी। इस बैठक के दौरान सिविल सोसाइटी के सदस्यों और सरकार में कोई मतभेद उभर कर सामने नहीं आया। सिविल सोसाइटी के सदस्यों पिता-पुत्र शांति और प्रशांत भूषण पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद लोकपाल विधेयक ड्राफ्टिंग समिति की ये पहली बैठक थी। id="toptextpromo">माना
जा रहा था कि इस बैठक में ये मुद्दा तूल पकड़ सकता है लेकिन बैठक में इन विवादों को नहीं उठाया गया। सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने इस बिल की ड्राफ्टिंग से संबंधित दो दस्तावेज सरकार को सौंपे। सरकरा के प्रवक्ता और समिति के सदस्य कपिल सिबल ने कहा कि 'सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने बिल के उद्देश्यों और इसके सिद्धांतों पर आधारित दस्तावेज सरकार को सौंपे हैं।' id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>समिति
की अगली बैठकें 7 मई, 23 मई और 30 मई को होंगी। जून 30 तक बिल ड्राफ्टिंग का काम खत्म करने के लिए समिति अगले महीने से रोजाना भी मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि अन्ना हजारे ने सरकार को संसद में बिल पेश करने के लिए 15 अगस्त की आखिरी तारीख दी है। सरकार मानसून सत्र में संसद बिल पेश करने की तैयारी में है।











Click it and Unblock the Notifications