9/11 का बदला पूरा, अब 26/11 की बारी, क्या करेगा भारत?

आपको शायद इस बात का इल्म होगा कि लादेन को लेकर पाकिस्तान हमेशा से नरम रहा और उसे शरण देने की बात को नकारता रहा। पाकिस्तान सिर्फ लादेन को लेकर ही नहीं बल्कि अन्य आंतकवादियों के बारे भी यह राग अलापता है कि उन्हें शरण नहीं दिया गया है और उनका सरकार से कुछ भी लेना देना नहीं हैं।
मुंबई बम विस्फोट, कांधार विमान अपहरण, संसद पर आतंकी हमले, जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने और खालिस्तानी आतंकी संगठनों के कई कुख्यात आतंकी सरगना पाकिस्तान में शरण लिए हुए हैं जिनकी भारत सरकार को तलाश है। इन मामलों में वांछित लगभग 70 आंतकी अभी भी पाकिस्तान के शरण में हैं।
यदि अमेरिका, पाकिस्तान की सरजमीं में घुस सकता है और अल कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन की हत्या कर सकता है तो भारत को भी चाहिए कि वह 26/11 के मुंबई हमलों के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाए और उसे दाउद इब्राहिम जैसे भगोड़े आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर अपना बदला पूरा करे।
यह बात सिर्फ हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि पूरा आवाम इस बात के समर्थन में है। ओसामा की मौत के बाद पूरा विश्व जश्न में डूब गया। भारतीयों को जहां उसके मौत की खुशी थी वहीं जे़हन में एक सवाल उठ रहा था। उन सवालों को फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किग साइट्स पर आसानी से देखा जा सकता है। लोगों ने कहा- 9/11 का तो बदला पूरा हो गया अब भारत को 26/11 का बदला लेना चाहिए।
तो आईए हम इस बात को बताकर कि कौन-कौन से आतंकवादी पाकिस्तान की शरण में हैं जिनकी भारत सरकार सरगर्मी से तलाश कर रही है भारत को सिर्फ डी कंपनी के सरगना और उसके गुर्गों की तलाश है। पेश है 1993 में मुंबई में बम धमाके, हथियार, गोला बारूद, विस्फोटक और दवाओं की तस्करी, उगाही, नकली मुद्रा का संचालन, मानव तस्करी और आतंकी गतिविधियां में शामिल डी कंपनी के सरगना और उसके शागीर्दों की एक बानगी-
1 दाउद इब्राहीम 2. इब्राहीम मेनन उर्फ टाइगर 3. अयूब मेमन 4. अनीस इब्राहीम 5. शेख शकील उर्फ छोटा शकील 6. अनवर अहमद हाजी 7. मुहम्मद अहमद दोसा 8. इशाक हुसैन उर्फ अली मूसा 9. सगीर साबिर अली शेख 10. अफताब बाटकी (पाकिस्तान) 11. जवेद पटेल उर्फ टेलर 12. करीमुल्ला हबीब शेख 13. सलीम अब्दुल गनी गाजी 14. रियाज अबू बकर 15. मुनफ अब्दुल माजिद 16. मुहम्मद तनवीर 17. खान बशीर अहमद ऐनुल 18. याकूब खान 19. मुहम्मद साफी
20. इरफान अहमद (आइसी-814 विमान अपहरण) 21. अतर इब्राहीम (पाकिस्तान) 22. अजहर यूसुफ उर्फ मुहम्मद सलीम (पाकिस्तान) 23. जहीर इब्राहीम मिस्त्री (पाकिस्तान) 24. सईद शाहिद अख्तर 25. शाकिर मुहम्मद उर्फ सरकार (पाकिस्तान) 26. अब्दुल राउफ (पाकिस्तान) (2001 में संसद पर हमला)
27. मौलाना मसूद अजहर, जैश-ए मुहम्मद मुखिया (पाकिस्तान) देश में आतंक के साजिशकर्ता 28. मुहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सलाउद्दीनस हिजबुल मुजाहिद्दीन का सुप्रीम कमांडर (पाकिस्तान) 29. अमानुल्लाह खान (पाकिस्तान) 30. फीरोज अब्दुल (पाकिस्तान) 31. आमिर रजा खान, अहमदाबाद में सीरियल बम विस्फोट मामले में (पाकिस्तान) 32. मुहम्मद अब्दुल शाहिद उर्फ बिलाल (पाकिस्तान) हूजी कमांडर 33. आजम चीमा (पाकिस्तान) 34. राहिल शेख खालिस्तानी समूह के आतंकी 35. गजिदंर सिंह खालसा, 1981 में इंडियन एयरलाइंस के विमान का अपहरण (दल खालसा)
36. लखबीर सिंह (आइएसवाईएफ-रोडे) 37. परमजीत सिंह-खालिस्तान कमांडो फोर्स 38. रंजीत सिंह उर्फ नीटा 39. वाधवन सिंह- बब्बर खालसा 26/11 मुंबई आतंकी हमला 40. हाफिज मुहम्मद सईद-जमात उद दावा और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख (पाकिस्तान) 41. जकीउर रहमान लखवी (पाकिस्तान) मुंबई आतंकी हमले में इनके अलावा 35 अन्य वांछित अपराधी भी पाकिस्तान में आश्रय लिए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications