कोर्ट ने पायलट नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामले का आदेश दिया

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अदालत के आदेश की अवमानना करने के लिए आईसीपीए और एयर इंडिया प्रबंधन दोनों को फटकार लगाई। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट दो बार हड़ताली पायलटों को काम पर लौटने का आदेश दे चुका है। पायलटों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रहने के कारण एयर इंडिया को 165 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने रद्द करनी पड़ी। एयर इंडिया में 1,600 पायलट हैं जो रोजाना 320 उड़ाने संचालित करते हैं। उल्लेखनीय है कि हडताली पायलट तनख्वाह में समानता की मांग कर रहे हैं। दूसरी एयरलाइन्स के पायलटों ने भी हड़ताली पायलटों का समर्थन किया है।












Click it and Unblock the Notifications