इसरो को मिला सीएम खांडू के हेलीकॉप्टर का सुराग, तलाश्ा जारी

भारतीय अंतरिक्ष शोध अनुसंधान केन्द्र (इसरो) के राडार ने पहले सम्भावित सुराग के तौर पर तवांग जिले में सेला दर्रे के पास नागारजीजी इलाके में धातु टुकड़ों का पता लगाया है। इसरो के राडार ने इस इलाके में कुछ धातु के चमकीले टुकड़ों का पता लगाया है। ऐसा माना जा रहा है कि सम्भवत: यह टुकड़े लापता हेलिकॉप्टर के हो सकते हैं। अभियान में लगे सेना के शिर्ष अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम और मूसलादार बारिश के चलते अभियान में परेशानियां आ रही हैं।
मालूम हो कि 72 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद इलाकाई लोगों में खांडू को लेकर चर्चाएं गरम हैं। राज्य के धर्मगुरुओं ने खांडू के सुरक्षित वापसी के लिये प्रार्थना करना शुरु कर दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री खांडू और 4 अन्य लोगों के ले जा रहा पवन हंस का एएस350 बी-3 हेलिकॉप्टर शनिवार को लापता हो गया था। केंद्र सरकार ने दो मंत्रियों को खोजबीन पर निगरानी रखने के लिये ईंटानगर भेजा गया है। पड़ोसी मुल्क भूटान से भी मदद मांगी गई है।












Click it and Unblock the Notifications