एमपी: गड़रिया गिरोह का कुख्यात डकैत उत्‍तम पकड़ा गया

Gwalior
ग्वालियर। अंचल में डैकती और अपहरण सहित कई संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले दस हजार के इनामी डकैत उत्तम गड़रिया को पुलिस ने एक शॉर्ट एनकाउंटर में दबोच लिया है। वारदातों से दहशत पैदा करने वाला उत्तम कुख्यात रामबाबू-दयाराम गड़रिया गिरोह का सदस्य भी रहा चुका है। हाल ही में उसने अपने साथियों के साथ शिवपुरी जि़ले में कुशवाह समाज के लोगों का अपहरण कर ढाई लाख रुपए की फिरौती वसूली थी। इस वारदात के बाद से पुलिस उसके पीछे पड़ी थी।

क्राइम ब्रांच प्रभारी और एडिशनल एसपी अमित सांघी ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि डकैत उत्तम गड़रिया अपने तीन अन्य साथियों के साथ वीरपुर पहाड़ी पर छिपा हुआ है।

इसी आधार पर माधौगंज और क्राइम ब्रांच के जवानों ने रणनीति बनाई और डैकत उत्तम को चारों तरफ से घेर लिया। जब पुलिस ने उत्तम और उसके साथियों को घेरा तब यह सभी गिरोह को खड़ा कर अपहरण की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे था। रविवार रात हुए शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान उत्तम के तीन साथीे हवाई फायर करते हुए भागने में कामयाब हो गए।

मौके पर पुलिस टीम ने मुश्तैदी दिखाते हुए उत्तम गड़रिया को दबोच लिया। उसने अपना नाम उत्तम गड़रिया निवासी सिरसौद बताया। उसके पास से 315 बोर का एक कट्टा और 4 कारतूस बदामद किए गए हैं। उत्तम पर शहर में इंजीनियरिंग छात्र का अपहरण करने सहित 15 मामले दर्ज हैं। हाल ही में शिवपुरी फिरौती वारदात की राशि को डैकत उत्तम ने जीतू राठौर, मोनू भदौरिया, विक्की तोमर और एक अन्य को पचास-पचास हजार रुपए का बंटवारा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+