मध्य प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झगड़ा, बंदूकें निकलीं

इसके बाद भितरवार और ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा कमेटी के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। मतदान के लिए ग्वालियर ग्रामीण और भितरवार क्षेत्र के प्रत्याशी व उनके समर्थक बड़ी संख्या में एकत्रित थे। विवाद भितरवार विधानसभा समिति के लिए चुनाव लड़ रहे प्रवीण पाठक, उसके छोटे भाई आशू पाठक और भितरवार विधायक लाखन सिंह के भतीजे संजय सिंह के बीच खड़ा हुआ। मुँहवाद से शुरू हुए विवाद ने हाथापाई का स्वरूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि अंततः दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बंदूकें तान ली। मामला और बिगड़ता इसके पहले पुलिस बल ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला। अभी मामला पुंलिस थाने तक नहीं पहुँचा है।
डेलीगेट्स का चुनाव लड़ रहे प्रवीण पाठक का कहना था कि विधायक लाखन सिंह का भतीजा संजय सिंह शुरू से ही मतदाताओं पर दबाव बना रहा था। उन्हें रोका गया तो विवाद खड़ा हो गया। दूसरी ओर संजय सिंह का कहना था कि प्रवीण पाठक और उनके लोग समर्थकों के परिचय पत्र हाथ में लिए थे और मतदाताओं को डरा कर वोट डालने को कह रहे थे।
जुलूस निकालकर विजय का जश्न
चुनाव में विजयी रहें प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ शहर में जुलूस निकालकर जश्न मनाया। ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा समिति में गिर्राज गुर्जर को सबसे अधिक 107 वोट प्राप्त हुए, जबकि भितरवार विधानसभा क्षेत्र से अरविंद रावत को सर्वाधिक 145 वोट मिले। इसी तरह भितरवार विधानसभा के प्रतिनिधि चुनाव में प्रवीण पाठक को सर्वाधिक 137 वोट मिले। ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा प्रतिनिधि के चुनाव में अनुराग व संजय के बराबर वोट होने की स्थिति में सिक्के द्वारा किए गए निर्णय में अनुराग प्रथम स्थान पर रहे।












Click it and Unblock the Notifications