गडकरी ने कहा- मुन्नी से ज्यादा बदनाम हुई कांग्रेस

स्थानीय सूरज ग्राउंड में हुए भाजपा की सभा में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने पहुंचे। वहां पार्टी की मजबूती पर चर्चा के साथ-साथ कई प्रकार के मजाक भी सुनने को मिले। इस दौरान गडकरी ने केंद्र व राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो भ्रष्टाचार में बुरी तरह लिप्त है और जनता का पैसा हजम करती जा रही है।
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जितने घोटाले उजागर हुए हैं, उतने घोटाले कभी उजागर नहीं हुए। सही मायने में कांग्रेस अब पूरी तरह बदनाम हो चुकी है। गडकरी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशेक गहलौत पर वार करते हुए कहा कि कई बड़े मामलों में यहां भी घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा, कि आपने कहा था कि यहां दाल में कुछ काला है, लेकिन मुझे लगता है कि यहां पूरी की पूरी दाल काली है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर राजस्थान सरकार कुछ नहीं कर रही है। इसके अलावा गडकरी ने 2जी स्कैम, राष्ट्रमंडल खेल व अन्य घोटालों का जिक्र भी किया।
उत्तर प्रदेश चुनावों के बारे में गडकरी ने कहा कि अब उनका चुनावी एजेंडा राम मंदिर नहीं रहा है। अब वो विकास को मुद्दा बनाकर आगे बढ़ेंगे। राम मंदिर को एजेंडे से बाहर करने की बात पर भाजपा कार्यकर्ताओं में कुछ हद तक नाराजगी दिखाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications