गडकरी बताएं कैसे अर्जित की करोड़ों की सम्पत्ति: दिग्विजय

Nitin Gadkari
लखनऊ। केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी पर पलटवार करते हुए कहा कि वे बताएं कि पर उंगली उठाते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि श्री गडकरी बताएं कि वे करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक किस प्रकार बन गए। श्री सिंह ने कहा कि यदि गडकरी साफ-सुथरी छवि के नेता हैं तो वे राजनीति में आने से लेकर अब तक इनकम टैक्स व वेल्थ टैक्स के दस्तावेज जनता के सामने प्रस्तुत कर बताएं कि उनके पास कितनी सम्पत्ति है और वह किस प्रकार अर्जित की गयी है। कांग्रेस के इस पलटवार से भाजपा में बेचैनी बढ़ गयी है।

कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने कहा कि यदि गडकरी सम्पत्ति की घोषणा करने तथा सबूत पेश करने को तैयार हों तो बदले में वे अपनी सम्पत्ति की जांच कराने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही है लेकिन भाजपा के नेता स्वयं यह क्यों नहीं बताते कि उनके पास हजारों करोड़ की सम्पत्ति किस प्रकार आयी। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि मध्य प्रदेश सरकार चाहे तो वह उनके दस वर्ष के मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल की जांच करा सकते हैं।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा का इतिहास बताता है कि वह हमेशा भ्रष्टों को संरक्षण देती रही है। चाहे पूर्व में बंगारू लक्ष्मण का मामला हो या वर्तमान में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एदियुरप्पा और रेडडी बंधुओ का मामला इससे पता चलता है कि भाजपा नेता साफ सुथरी छवि के नहीं है लेकिन दूसरे पर आरोप लगाने में सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार को समाप्त करने का कार्य करती रही है।

श्री सिंह ने मंत्री ए. राजा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण तथा सुरेश कलमाड़ी के उदाहरण पेश करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी भ्रष्टाचारियों को संरक्षण नहीं दिया। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रवाद को ढोंग बताया। उन्होंने कहा कि कई ऐसे मामले हैं जिसमें कानून अपना काम कर रहा है लेकिन भाजपा के आला नेता प्रधानमंत्री से मिल कर आरोपियों क जांच रूकवाने की बात करते नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+