माया के घर पर सेंध लगाने निकली भाजपा की नज़र दलितों पर

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार कहने को तो दलितों की सरकार है लेकिन पार्टी लगातार दलितों की उपेक्षा कर रही है। श्री शाही ने कहा कि बसपा नहीं भाजपा दलितों की हितैषी है जिसका पता आने वाले समय में जनता को चल जाएगा। दलित सम्मेलन के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि तीस मई को मुजफ्फरनगर, पांच जून को बरेली, तीन जून को बहराइच और दस जून को औरैया में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने इन सम्मेलनों के उपरान्त अगले से कार्यक्रमों की तिथियां व स्थानों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी वकीलों को भी अपने साथ रखने का प्रयास कर रही है जिसके लिए 15 मई को लखनऊ में वकीलों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम के कई वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी भी समेत कई राजनेता उपस्थित होंगे।
लखनऊ के कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी कालेज में आयोजित होने वाले सम्मेलन में प्रदेश के पांच हजार वकील हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले नौ मई को संसद की लोकलेखा समिति का दोबारा अध्यक्ष बनने पर मुरली मनोहर जोशी का समारोह में यहां सम्मान किया जायेगा। श्री शाही ने कहा कि प्रदेश में गेंहू खरीद केन्द्रों से गेंहू की खरीद सुनिश्चित करने के लिए पार्टी 7 मई से 15 मई तक गेहूं खरीद क्रय केन्द्रों पर खरीददारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी अभियान चलाएगी। इसके बाद भी अगर प्रदेश सरकार न चेती तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश की मुख्यमंत्री पर गेहूं खरीद केन्द्रों के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का आरोप लगाया। श्री शाही ने कहा कि सरकार के मुख्य सचिव और मंत्री के क्रय केन्द्रों के बारे में दी गई जानकारी में अन्तर है। मुख्यमंत्री बताएं कि कौन सच बोल रहा है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं प्रदेश का भ्रमण कर देख चुके हैं कि सरकारी क्रय केन्द्र न के बराबर हैं, जबकि निजी केन्द्रों की भरमार है। बिचौलियों के ज़रिए किसानों को कम दाम पर गेंहू बेचने को मजबूर किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications