एआईईईई पेपर लीक मामले में एक गिरफ्तार, 11 को होगी पुन: परीक्षा

आपको बता दें कि पर्चा लीक होने के कारण परीक्षा से चूके ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जाम (एआईईईई) के 32,500 से ज्यादा परीक्षार्थी 11 मई को एक बार फिर से परीक्षा दे पाएंगे। सीबीएसई ने आठ मई को विभिन्न प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं को देखते हुए अब 11 मई को एआईईईई की पुन: परीक्षा का आयोजन कराने का फैसला किया है।
बोर्ड अध्यक्ष विनीत जोशी ने साफ किया है कि यह परीक्षा देश के 38 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें एफएमसी की परीक्षा देने वाले छात्रों के अलावा उन छात्रों को भी मौका दिया जाएगा जो किसी अफरा-तफरी के चलते एक मई को परीक्षा नहीं दे पाए थे।
उन्होंने बताया कि छूट गए परीक्षार्थियों की चार श्रेणियां बनाई गई हैं और ऐसे छात्रों को सलाह है कि वे तमाम बदलावों की जानकारी के लिए लगातार सीबीएसई वेबसाइट पर नजर रखें। आपको बता दें कि ऑल इण्डिया इंजीनियरिंग इन्ट्रेंस एक्जाम का पर्चा न सिर्फ लीक हुआ बल्कि प्रदेश की राजधानी समेत राज्य कई अन्य प्रमुख जनपदों में पर्चा दो से छह लाख रुपये तक में बेचा भी गया। उत्तर प्रदेश में शिक्षा माफियाओं की जड़े इतनी गहरी हो गयी हैं कि अब किसी भी बड़ी परीक्षा का पर्चा लीक करने में सक्षम हो गये हैं। एआईईईई जैसी परीक्षा का पर्चा लीक करा देना यह साबित करता है कि शिक्षा माफियाओं की पहुंच काफी दूर तक है।
गौरतलब है कि रविवार को हुई परीक्षा में करीब 15 लाख परीक्षार्थी बैठे थे। सवेरे साढ़े नौ बजे शुरू होने वाली परीक्षा में जब छात्र परीक्षा केन्द्रों के भीतर बैठे तभी खबर आयी कि पर्चा लीक हो गया है अत: परीक्षा निरस्तर कर दी गयी है। परीक्षा निरस्त होने की जानकारी मिलने पर कानपुर और लखनऊ के कई परीक्षा केन्द्रों पर हंगामा शुरू हो गया। करीब एक घंटे के हंगामे के बाद अधिकारियों ने नोटिस बोर्ड पर एक सूचना चस्पा कर दी कि परीक्षा साढ़े बारह बजे से होगी। परीक्षा का समय बदले जाने के बाद उन छात्रों के लिए समस्या खड़ी हो गयी कि जिन्हें एफएमसी की भी परीक्षा देनी थी।
आखिरकार एआईईईई परीक्षा निदेशक प्रीतम सिंह ने घोषणा की कि छात्र घबराएं नहीं परीक्षा आगामी 8 मई को दोबारा आयोजत की जाएगी। जो छात्र रविवार को परीक्षा नहीं दे पाए हैं वे दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। ज्ञात हो कि कई केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications