राजस्‍थान: कुंए ने ले ली एक ही परिवार के पांच लोगों की जान

Rajasthan
जयपुर। राजस्‍थान के कोटा जनपद के मोड़क थानान्‍तर्गत ढाबादेह के निकट एक पत्‍थर घिसने वाली फैक्‍ट्री के अंदर स्थित कुआं पांच लोगों के मौत का कारण बन गया। कुंए से जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था जिसके असर से पांचों लोगों की मौत हुई है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं। घंटों की कड़ी मशक्‍कत के बाद शव को कुए से बाहर निकाला गया। बचाव कार्य में लगे चार पुलिसकर्मियों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री परिसर में स्थित कुएं में लगे इंजन में तेल डालने के लिए करीब 4.30 बजे हैदर अली (24) पुत्र मोहम्मद अजीम उतरा तो वह बाहर नहीं आया। इसके बाद आबिद उर्फ राजू (25) पुत्र जमील अहमद, बाबू (75) पुत्र अलादीन, रमजान खान (45) पुत्र गुलशेर खान कुएं में उतरे, लेकिन देर तक वे भी बाहर नहीं आए।

बाद में फारूख, रईस व दौलत तथा ढाबादेह चौकी का एएसआई नेनूराम भी उन्हें निकालने के लिए कुएं में उतरे। पुलिस ने फारूख, रईस, दौलत तथा एएसआई नेनूराम को निकाल अस्पताल पहुंचाया। कड़ी मशक्‍कत के बाद देर रात सभी शवों को एक-एक कर कुंए से बाहर निकाला गया। मृतक हैदर, आबिद उर्फ राजू, बाबू खां, रमजान व रशीद एक ही परिवार के हैं। इधर, राज्य सरकार ने मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रूपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+