जानिए: कैसा था वो घर, जहां मारा गया ओसामा बिन लादेन

आईए हम आपको बताते हैं कि किस तरह का था वो घर जहां दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को मारा गया। अमेरिका को पिछले दस साल से ओसामा की तलाश थी, जी हां तब से जब साल 2011 की 9 सितंबर को ओसामा ने बहुत ही सफाई से अमेरिका वल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर विमानों से हमला करवाया था। इस हमले में अमेरिका के 3,000 नागरिक मारे गए थे।
-पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 150 किमी दूर एबटाबाद इलाके में बना ये आलीशान घर पाकिस्तानी मिलिटरी बेस से केवल 1 किमी दूर था।
- 2005 में बनाए गए तीन मंजिला इस मकान की दीवारें 12-18 फुट ऊंची थीं और घर में सिर्फ दो दरवाजे थे और सड़क की तरफ कोई खिड़की नहीं थी।
- महलनुमा ये मकान इलाके के बाकी मकानों से दस गुना बड़ा था और यहां ऐशो आराम की हर सुविधा मौजूद थी।
- दुनिया की नजरों से बचने के लिए ओसामा के घर में वा फोन था और ना ही इंटरनेट।
- अपने संदेश पहुंचाने के लिए वो कुरियर का इस्तेमाल करता था। जिन्हें उसे संदेशवाहक लाया ले जाया करते थे।
- इन्हीं संदेशवाहकों के कारण ओसामा अमेरिका के जाल में फंसे।
- साल 2007 में सबसे पहले ओसामा के संदेशवाहक को गिरफ्तार किया गया।
- फिर साल 2009 में संदेशवाहक के भाई का पता चला और उससे 2010 में ओसामा की लोकेशन का पता चल पाया।
बाहरी दुनिया और अपने संगठन के लोगों से संपर्क करने के लिए ओसामा जिन कुरियर्स का इस्तेमाल करत था उन्हीं के संदेशवाहको के जरिए ओसामा के ठिकाने का पता चला।












Click it and Unblock the Notifications