लीबिया: नाटो के हमले में गद्दाफी के बेटे और तीन पोतों की मौत
त्रिपोली।
नाटो के हवाई हमले में लीबिया के तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के छोटे बेटे की मौत हो गई है। ये जानकारी गद्दाफी के सूत्रों के हवाले से दी गई है। शनिवार की रात नाटो के हवाई हमले में गद्दाफी के सबसे छोटे पुत्र 29 वर्षीय सैफ अल-अरब के साथ गद्दाफी के तीन पोते भी मारे गए हैं। id="toptextpromo">खबर
है कि हमले के वक्त गद्दाफी और उकी पत्नी भी इस घर में मौजूद थे लेकिन वो इस हमले में सुरक्षित बच गए हैं। गद्दाफी के सरकारी प्रवक्ता ने कहा है कि नाटो का ये हमला गद्दाफी को मारने की कोशिश थी। लीबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बेनगाजी में गद्दाफी के बेटे की मौत की खबर सुनकर विद्रोहियों में जश्न का माहौल था। उल्लेखनीय है कि गद्दाफी ने शनिवार को टीवी पर प्रसारित अपने बयान में (सीजफायर) संघर्ष विराम प्रस्ताव पेश किया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>नाटो
का हमला इसके बाद हुआ है। गद्दाफी ने नाटो सेनाओं के हमले रोकने की भी अपील की थी। गौरतलब है कि गद्दाफी लीबिया में पिछले चार दशक से शासन कर रहे हैं। गद्दाफी के खिलाफ देश में सशस्त्र विद्रोह होने के बावजूद तानाशाह गद्दाफी ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया।











Click it and Unblock the Notifications