हत्या मामले में पूर्व विधायक गिरफ्तार

विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृज लाल ने रविवार को पत्रकारों से बताया कि अशरफ जो पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई हैं उन पर 1 लाख रुपए का ईनाम था। उन्हें पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस राजू पाल हत्याकांड के मामले में गहन पूछताछ की जा रही है।
बृजलाल ने बताया कि पूर्व विधायक को इलहाबाद ले जाया जाएगा, और सोमवार को उन्हें कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आशरफ ने बताया कि वह अतीक अहमद के कारी करीब रहा है। पिछले चार साल की फरारी में अतीक अहमद ने उनकी काफी मदद की। उन्हें दिल्ली के ओखला में एक फ्लैट भी दिलवाया।
अशरफ अलीगढ़ और मेरठ में अपने रिश्तेदारों के घर पर रह रहा था। बीच में वो मुस्तकीम नाम के एक व्यक्ति के मुंबई स्थित घर भी गया था। गौरतलब है कि राजू पाल की हत्या इलाहाबाद में जनवरी 2005 में की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications