कानपुर की 5 ब्लैकलिस्टेड टेनरी बंद करने का नोटिस

बोर्ड के अनुसार जिन चमड़ा बनाने वाली जिन मिलों को नोटिस जारी की गई है उनमें- एल्गीमेन टेनिग इंडस्ट्री, खातून टेनर्स, लेदर एम्बोसिंग इंडस्ट्री, एक्मे टेनर्स और क्राउन टेनर्स शामिल हैं। बोर्ड का कहना है कि ये टेनरीज़ मिल से निकलने वाले प्रदूषित अपशिष्ट को सीधे गंगा नदी में प्रवाहित करती हैं।
इससे पहले भी बोर्ड ने कई बार नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी थी, लेकिन टेनरी प्रशासन ने एक ना सुनी। गंगा नदी को प्रदूषित करने का काम जारी रहा। इसके अलावा बोर्ड ने अन्य टेनरीज़ को चेतावनी दी है कि यदि वो प्रदूषण फैलाने से नहीं मानीं तो उनके पानी और बिजली की सप्लाई काट दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications