खांडू के हेलीकॉप्टर की खोज में निकले 4 हजार जवान
ईटानगर।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के हेलीकॉप्टर को लापता हुए 27 घंटे हो चुके हैं। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। रात भर खराब मौसम और अंधेरे की वजह से रुका सर्च ऑपरेशन सूर्य की पहली किरन के साथ रविवार को फिर से शुरू कर दिया गया। इस ऑपरेशन में भारत और भूटान के कुल 4 हजार से ज्यादा जवान बीहड़ इलाकों में निकल चुके हैं। id="toptextpromo">मुख्यमंत्री
कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह भारतीय सेना के ढाई हजार सैनिक 30 टुकड़ियों में बंटकर जमीनी खोज में निकले हैं। ये सैनिक दुर्गम चट्टानों के बीच से होते हुए उन पहाड़ों पर खोज कर रहे हैं, जहां हेलीकॉप्टर के गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के 25-25 जवानों की दस टुकडि़यां निकल चुकी हैं। ये जवान बॉर्डर पर तलाश कर रहे हैं। वहीं 600 से ज्यादा भूटान के सैनिक अपने देश के छह जिलों में हेलीकॉप्टर की खोज में निकल चुके हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अब
अगर आसमान से खोज की बात करें तो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दो सुखोई विमान निकल चुके हैं। इन विमानों में लगे रडारों से हेलीकॉप्टर की तलाश की जा रही है। इसके अलावा गुवाहाटी से सेना के हेलीकॉप्टर चेतक भी अरुणाचल की पहाडि़यों पर निकल चुके हैं।











Click it and Unblock the Notifications