तीन बड़े माओवादी नेता गिरफ़्तार

तीन बड़े माओवादी नेता गिरफ़्तार
मणिकांत ठाकुर

बीबीसी संवाददाता, पटना

पुलिस को शक है कि ये नेता किसी बड़े षडयंत्र की तैयारी कर रहे थे. बिहार पुलिस का कहना है कि राज्य के कटिहार ज़िले में गिरफ़्तार किए गए माओवादी नेताओं में से तीन की पहचान सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य के रूप में की गई है.

बिहार स्पेशल टास्क फ़ोर्स के आईजी (ऑपरेशन) केएस द्विवेदी ने शनिवार शाम पटना में पत्रकारों को बताया कि इनमें आंध्र प्रदेश केवी सुब्रमण्यम, पश्चिम बंगाल के पूर्णेंदु मुखर्जी और बिहार के विजय कुमार आर्य शामिल हैं. आईजी द्विवेदी के मुताबिक़ वी सुब्रमण्यम को पकड़ने के लिए आंध्र प्रदेश की सरकार ने बारह लाख रूपए और विजय आर्य पर बिहार सरकार ने तीन लाख रूपए का इनाम घोषित कर रखा है.

ये गिरफ़्तारियाँ शुक्रवार को कटिहार ज़िले के वारसोई में एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई और बाद में इनकी पहचान के लिए छतीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की पुलिस-टीम को पटना बुलाया गया. केएस द्विवेदी का कहना है कि पांच राज्यों की लगभग 50 बड़ी-बड़ी हिंसक वारदातों में इन माओवादी नेताओं की मुख्य भूमिका रही है.

बिहार पुलिस का ये भी अनुमान है कि राज्य में 'जेल-ब्रेक' जैसी किसी बड़ी घटना के लिए योजना बनाने के मक़सद से ये लोग यहाँ इकट्ठे हुए होंगे. कुल गिरफ़्तार सात लोगों में से छह को पुलिस माओवादी लीडर और एक को उनका ग्रामीण सहयोगी बता रही है. इन सब को अदालत में पेश करने से पहले इन से गहन पूछताछ की जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+