नहीं आ सके तो क्या हुआ, फोन पर रैली को संबोधित करेंगे अन्ना

भले ही अन्ना स्वास्थ्य खराब होने की वजह से यूपी नहीं जा रहे हैं लेकिन उनकी यात्रा की खबर से ही उत्तर प्रदेश सरकार डर गई थी। यात्रा से ठीक पहले यूपी सरकार ने आदेश जारी किया कि सार्वजनिक जगहों पर धरना और प्रदर्शन के लिए प्रशासन से तमाम तरह की मंजूरी लेना जरूरी होगी। गौरतलब है कि कल अन्ना वाराणसी पहुंचने वाले थे। अन्ना को वाराणसी से सुल्तानपुर रवाना होना था।
सुलतानपुर और लखनऊ की अन्ना रैली प्रस्तावित थी लेकिन अन्ना की यात्रा से पहले यूपी सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि किसी भी प्रदर्शन, रैली या आंदोलन के लिए तहसील और जिले के सक्षम अधिकारियों की अनुमति लेनी होगी। मगर अन्ना को रोक पाने के लिये चोटी का बल लगा चुकी उत्तर प्रदेश सरकार रोक पाने में तो असफल हो गई मगर क्या रैली को फोन से संबोधित करने से रोक पाना सरकार के हाथ में हैं।












Click it and Unblock the Notifications