हैवानियत: विधवा को पुरुष के साथ पेड़ से लटका कर जिंदा जलाया

Frie of crime
जयपुर। राजस्‍थान के सड़ोली गांव में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे राज्‍य सहित इंसानियत को भी झकझोंर कर रख दिया। इंसानियत के नाम पर काला धब्‍बा उस समय लगा जब गांव के लोगों ने एक विधवा सहित दो लोगों को पेड़ पर लटका कर पहले तो जमकर पीटाई की और फिर उन्‍हें जिंदा ही आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है।

रूह थर्रा देने वाली यह सनसनीखेज वारदात बुधवार की देर रात राजस्‍थान के सड़ोली गांव में हुई। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक 48 साल की एक विधवा को उसके घरवालों ने पेड़ से लटका कर जिंदा जला दिया। उन्‍होंने महिला के साथ ही 50 साल के एक पुरुष को भी जिंदा जला दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार वालों को शक था कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। शुरुआती जांच से पता चलता है कि विधवा के घर वाले दोनों के बीच अवैध संबंध से गुस्‍से में थे।

पुलिस ने बताया कि महिला के पति की मौत कई साल पहले हो गई थी। पति के मौत के बाद वह तमुकरा गांव में मामूर नामक व्‍यक्ति के साथ रहती थी। बुधवार को दोनों सोडोली गांव पहुंचे थे। वहां महिला के किसी रिश्‍तेदार की मौत हो गई थी। दोनों के बीच अवैध रिश्‍तों का शक पाले घर वालों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया। पहले दोनों की खूब पिटाई की गई। फिर उन्‍हें जिंदा जला दिया गया। सूचना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी। स्‍थानीय पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और शव को पेड़ से नीचे उतारा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शख्‍त से शख्‍त कार्रवाई के आदेश दे दिये गये है। पुलिस का यह भी कहना है कि घटना के बाद से महिला के घर वाले फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है और संभावित जगहों पर छापेमारी भी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+