आईओए: अब भी अध्यक्ष हैं कलमाड़ी, विजय ने केवल उनकी जगह भरी

उन्होंने बताया कि आईओए के संविधान के तहत कलमाडी को उनके पद से तब तक नहीं हटाया जा सकता जब तक कि वह खुद अपने पद से हटने का निर्णय नहीं लेते अथवा जब तक कि दो तिहाई बहुमत से एक अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जाता। यह दोनों चीजें तब तक नहीं हो सकतीं जब तक कि कलमाडी के खिलाफ मामला खत्म नहीं हो जाता।
मीडिया में कलमाड़ी को हटाए जाने की खबरें प्रसारित होने पर, मल्होत्रा और आईओए के उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने इस बाबत सफाई दी है। ज्ञात हो कि राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में एक स्विटजरलैंड की कम्पनी को ठेके दिए जाने के मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कलमाडी इस समय केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में हैं।












Click it and Unblock the Notifications