पश्चिम बंगाल चुनाव : ममता ने लगाया बुद्धदेव पर धांधली का आरोप

वह इलाके में राज्य पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। हम इस बारे में निर्वाचन आयोग को सूचित करेंगे। बनर्जी ने आम जनता से अपील की कि वह निर्भय होकर मतदान करे। बनर्जी ने शिकायत की कि कुछ स्थानों पर सत्ताधारी मार्क्सवादी जानबूझकर मतदान की रफ्तार मंद कर रहे हैं।
बनर्जी ने कहा, हमें सूचना मिली है कि कुछ स्थानों पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एजेंट जानबूझकर मतदान की गति मंद कर रहे हैं। लेकिन इस बार इन सब हरकतों का कोई अर्थ नहीं है, क्योंकि लोग इस बेकार की सरकार को बदलने के लिए वोट देंगे। मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर वोट डालें।












Click it and Unblock the Notifications