यूपी: दलित की हत्‍या के बाद शव साइकिल पर रखकर गांव में घुमाया

Murder
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस का खौफ अपराधियों के अंदर से इस कदर समाप्‍त हो चुका है कि वह सरेआम वारदात को अंजाम देने से भी नहीं सोचते। ऐसा ही एक मामला उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सामने आया है जिसने पुलिस की सक्रियता की कलई खोल दी। जिले के निरगाजनी गांव में मुकदमेबाजी की रंजिश में हिस्ट्रीशीटरों ने दलित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। खून से हाथ रंगने के बाद बेखौफ हत्यारों ने मरणासन्न हालत में दलित को साइकिल पर डालकर गांव में घुमाया। दहशत के चलते कोई भी उनका विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

अलबत्ता, दलित की पत्नी रहम की भीख मांगती रही, लेकिन हत्यारों को उस पर तरस नहीं आया। रास्ते में दलित के दम तोड़ देने पर फिर गंगनहर में उसे फेंक दिया गया। इस लोमहर्षक हत्याकांड में बारह लोग नामजद कराए गए हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निरगाजनी निवासी दलित कर्मचंद की अपने ही बिरादरी के प्रेम आदि से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही थी। रंजिश में दबंगों ने सोमवार की रात को उसके पंपिंग सेट में आग लगा दी थी। मंगलवार की सुबह कर्मचंद अपने बेटे मोनू के साथ अपने खेत पर गया था।

वहां पहले से घात लगाए बैठे हुए दबंगों ने कर्मचंद पर गोलियां बरसा दी। गोलियों से बचने के लिए बाप-बेटे भागे, मगर गोली लगने के कारण कर्मचंद मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि मोनू बच गया। मृतक के भाई कर्मवीर की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि हत्याभियुक्तों में तीन हिस्ट्रीशीटर भी शामिल थे। दबंग घटनास्थल से दलित को मरणासन्न हालत में उठाकर साइकिल से गांव में लाए। रास्ते में दम तोड़ देने के बाद हत्यारों ने ट्रैक्‍टर-ट्राली में उसकी लाश लेकर गंगनहर में डाल आए।

सनसनीखेज हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फौरन हत्यारों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये। पुलिस ने बताया कि निरगाजनी गांव में दलित कर्मचंद की हत्या के आरोप में गांव के मदन, शिवचरण, प्रेम, पाल्ला, जुम्मा, अमरेश, धनपाल, रमेश तथा अमरेश की पत्नी शालू, रमेश की पत्नी गुलशन, धनपाल की पत्नी बोबी, इनकी मॉ फूलमती के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+