1996 से इंडियन ओलंपिक संघ के मठाधीश सुरेश कलमाड़ी पद से बर्खास्त

Suresh Kalmadi
नई दिल्ली। सोमवार को सुरेश कलमाड़ी की गिरफ्तारी के ठीक अगले दिन यानी मंगलवार को उन्हे भारतीय ओलांपिक संप के अध्यक्ष के पद से भी बर्खास्त कर दिया गया है। कलमाड़ी वर्ष 1996 से ओलांपिक संघ के अध्यक्ष बने हुए थे। इसलिए कलमाड़ी के करीबी उन्हे खेल जगत का धुरंधर खिलाड़ी मानते हैं। लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में किए गए उनके अभूतपूर्व भ्रष्टाटाचार ने देश-विदेश में उनके काले कारनामों की कलई खोल दी। कलमाड़ी के पाप का घड़ा भरते-भरते आखिरकार इस हफ्ते फूट ही गया।

भारतीय ओलांपिक संघ ने सुरेश कलमाड़ी को पद से बर्खास्त करने के तुरंत बाद अपना नया अध्यक्ष भी चुन लिया। अनुभवी खेल प्रबंधक वीके मल्होत्रा को सर्वमत से अध्यक्ष चुन लिया गया। सुरेश कलमाड़ी को हटाने का निर्णय भारतीय ओलांपिक संघ के पदाधिकारियों की एक खास मीटिंग में लिया गया जिसकी अध्यक्षता वीके मल्होत्रा ने खुद की।

संघ के नियमों के मुताबिक अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उप-अध्यक्ष ही संघ का अंतरिम अध्यक्ष होता है। वीके मल्होत्रा ने इस मीटिंग में तय किया कि संघ के संविधान के अनुयार अध्यक्ष पद खाली नहीं रह सकता और सचिव रणधीर सिंह के ठुट्टी पर होने के कारण मैं संघ के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पद गहण करता हूं और जल्द से जल्द एक्जक्यूटिव बोर्ड की मीटिंग बुला कर पद का अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सुरेश कलमाड़ी को क्वींस बैटन रिले घोटाले के लिए गिरफ्तार किया गया है। कलमाड़ी पर आरोप है कि उन्होने अवैधानिक तरीके से एक स्विस कंपनी को 141 करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+