मुंबई आतंकी हमले: अमेरिका ने 4 नये आरोपियों का किया खुलासा

वॉशिंगटन। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि उन्होने 4 और पाकिस्तानियों को साल 2008 में भारत की राजधानी मुंबई में हुए आतंकी हमलों का आरोपी बनाया है। अधिकारियों के मुताबिक, नये आरोपी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हए हैं। उल्लेखनीय है कि मुंबई आतंकी हमले का जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा को ही माना जाता है।

नए आरोपियों के नाम साजिद मीर, अबू काहफा, मजहर इकबाल और चौथे आरोपी का नाम मेजर इकबाल बताया जा रहा है। इनमे से सभी आरोपी अमेरिकी गिरफ्त से बाहर हैं। माना जा रहा है कि ये सभी पाकिस्तान में छिपे हैं। अमेरिका ने इन आकोपियों के नाम मुंबई आतंकी हमले के दौरान मारे गए अमेरिकियों के केस के सिलसिले में सार्वजनिक किए हैं।

इससे पहले अमेरिका डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर राणा को मुंबई आतंकी हमले के सिलसिले में गिरफ्तार कर चुका है। इन दोनों पर आरोप है कि उन्हेने आंतकी हमलो के लायक लक्ष्य को ढूंढने में लश्कर-ए-तैयबा की मदद की थी। डेविड हेडली ने इस बाबत भारत और डेनमार्क के कई चक्कर लगाए थे। उनका अगला लक्ष्य एक डेनिश समाचारपत्र का कर्यालय था जहां वो हमला नहीं कर सके। राणा को हेडली से प्राप्त जानकारियों के आधार पर साल 2009 में पकड़ा गया था। अमेरिकी कोर्ट इनके मामले की सुनवाई 16 मई से शुरू करने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+