राष्‍ट्रमंडल के सबसे बड़े खिलाड़ी- कलमाड़ी पर चली चप्‍पल

Suresh Kalmadi
नई दिल्ली। देश को राष्ट्रमंडल खेल के नाम पर सबसे बड़े घोटाले को तोहफे के रूप में देने वाले प्रमुख आरोपी सुरेश कलमाड़ी पर उस समय चप्पल फेंकी गयी जब वो पटियाला कोर्ट में पेश होने के लिए जा रहे थे। हालांकि कि चप्पल कलमाड़ी को नहीं लगी है। पुलिस का कहना है कि कपिल ठाकुर नामक यह व्यक्ति मध्य प्रदेश का रहने वाला है। हैरानी की बात है इतनी कड़ी सुरक्षा होने का बावजूद अज्ञात आदमी कलमाड़ी पर चप्पल फेंकने में सफल हो गया। फिलहाल चप्पल फेंकने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि पूछताछ से तीन बार बचने के बाद कलमाडी सोमवार सुबह सीबीआई मुख्यालय पहुंचे, जहां सीबीआई के अधिकारियों ने गिरफ्तारी से पहले उनसे पूछताछ की थी और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद आज उन्हें पटियाला अदालत में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था जहां ये घटना हुई। कलमाडी से 'टाइमिंग, स्कोरिंग और रिजल्ट (टीएसआर)' उपकरण घोटाले के बारे में पूछताछ की गई थी। उन पर भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत षड्यंत्र रचने और जालसाजी का आरोप लगाया गया है।

कलमाड़ी पर आरोप है कि उपकरण और सेवाओं के लिए सर्वाधिक महंगी कम्पनियों को ठेका दिया गया। इसमें पिछले साल 3-14 अक्टूबर के बीच राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान कथित तौर पर टीएसआर के लिए स्विट्जरलैंड की कम्पनी को अधिक कीमत पर दिया गया ठेका भी शामिल है। कलमाडी के सहयोगी ललित भनोट और वी. के. वर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। भनोट आयोजन समिति के महासचिव रह चुके हैं, जबकि वर्मा इसके महानिदेशक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+