क्या कल्याण सिंह को वापस लाना चाहती है भाजपा?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने दो दिन पहले श्री कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनसे पार्टी में वापस लौटने का आग्रह किया था। पार्टी में कभी वापस आने की इच्छा जता चुके श्री सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अपने पुराने साथी के आग्रह को ठुकरा दिया।
सूत्र बताते हैं कि श्री सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष से कहा था कि भाजपा डूबती नाव है जिस पर सवारी करना कोई नहीं चाहेगा। दोनों नेताओं के बीच दो दिन पहले हुई बातचीत लगभग एक घंटे तक चली। प्रदेश अध्यक्ष अपना आग्रह लेकर श्री ङ्क्षसह के लखनऊ माल एवेन्यू स्थित आवास पर गए थे लेकिन उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला।
हालांकि भाजपा पार्टी के विवादित पूर्व सांसद और राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के अध्यक्ष सच्चिदानंद साक्षी महाराज को पार्टी में वापस लाने में सफल रही। उम्मीद जतायी जा रही है कि पार्टी की आगामी 27 अप्रैल को आगरा में होने वाली रैली में श्री साक्षी महाराज की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी का भाजपा में विलय करा देंगे। भाजपा से पहली बार अलग होने के बाद श्री कल्याण ङ्क्षसह ने राष्ट्रीय क्रांति पार्टी का गठन किया था तथा श्री साक्षी महाराज समेत अन्य नेता उनके साथ आ गये थे।
पार्टी नेता बताते हैं कि यदि कल्याण सिंह भाजपा में दोबारा आते हैं तो इसका लाभ पार्टी को चुनाव में मिल सकता है लेकिन पार्टी का एक तबका ऐसा है जो नहीं चाहता कि कल्याण सिंह की वापसी हो। श्री सिंह इस बात को भली भांति जानते हैं शायद यही कारण कि वे पार्टी में वापस नहीं आना चाहते।












Click it and Unblock the Notifications