राजधानी एक्सप्रेस में बम मिलने के बाद हाई एलर्ट
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे एके जैन ने का कि कि धनबाद स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस में चेङ्क्षकग के दौरान तीन बम मिलने की घटना के बाद से ही रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है। उन्होंने कहा कि जीआरपी के सभी थानों को निर्देश दिये गये हैं कि वह पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में खासतौर चेकिंग करें। उनका मानना है कि पश्चिम बंगाल में होनेवाले विधान सभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए कुछ असामाजिक तत्व विस्फोटक व हथियार ले जाने के लिए रेलवे का सहारा ले सकते हैं।
इस अभियान में खासतौर पर मुगलसराय, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, झांसी, गाजियाबाद समेत अन्य स्टेशनों पर जी.आर.पी. चेकिंग कर रही है। श्री जैन के अनुसार चेकिंग के लिए खोजी कुत्तों व बम निरोधक दस्तों के दल स्टेशन पर तैनात किए गये हैं। उनका कहना है कि वीआईपी ट्रेनों व बोगियों में भी जांच की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications