शताब्दी की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत

सुबह के वक्त दो बालिकांए स्कूल जा रही हैं उसी वक्त शताब्दी एक्सप्रेस के आने का समय था। बालिकाएं रेलवे लाइन के पास से गुजर रही थीं उसी समय शताब्दी एक्सप्रेस अपनी पूरी रफ्तार से चली आ रही थी। बगल से तेज रफ्तार गाड़ी गुजरने के कारण दोनों बालिकाएं गाड़ी की चपेट में आ गयीं।
गाड़ी की चपेट में आने से दोनों बालिकाएं झटके के साथ वहीं गिर गयीं औरउनकी मौत हो गयी। राजकीय रेलवे पुलिस के अनुसार छात्राओं की उम्र करीब पांच छह वर्ष के करीब होगी। छात्राओं की मौत के बाद आस-पास खड़े लोग छात्राओं की ओर दौड़े लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। पुलिस छात्राओं की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। बालिकाओं की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया लेकिन पुलिस ने आकर मामले को संभालते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications