शीला को जांच पर भरोसा बोलीं निकलेंगे पाक-साफ

शीला ने कहा, "विपक्ष जो कह रहा है या जो भी आरोप लगा रहा है उसे आप कैसे स्वीकार कर सकते हैं। भाजपा अमित शाह (गुजरात के पूर्व मंत्री) और बी.एस.येदियुरप्पा (कर्नाटक के मुख्यमंत्री) के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोप में कुछ क्यों नहीं कहती। जांच होने दीजिए और हम पाक-साफ होकर निकलेंगे।"
राष्ट्रमंडल खेलों से सम्बंधित ठेकों के आवंटन में बरती गई कथित अनियमितताओं को लेकर आयोजन समिति के पूर्व प्रमुख सुरेश कलमाड़ी की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने सोमवार को कहा था कि कलमाड़ी की गिरफ्तारी सिर्फ दिखावा है और खेलों के दौरान हुए घपलों में शामिल दिल्ली सरकार के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा था कि नैतिकता के आधार पर शीला दीक्षित को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। शुंगलू समिति की रिपोर्ट पर दिल्ली सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर शीला ने कहा, "हम 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट का जवाब देंगे और जांच से पहले आरोप लगाना सही नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications