चीन की अर्थव्यवस्था 2016 में अमेरिका से बड़ी होगी :आईएमएफ

बीजिंग। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अनुमान व्यक्त किया है कि चीन की अर्थव्यवस्था वर्ष 2016 तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था से बड़ी हो जाएगी।

आईएमएफ के मुताबिक क्रय शक्ति के आधार पर चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्ष 2011 के 112 खरब डॉलर से बढ़कर 2016 में 190 खरब डॉलर हो जाएगा। जबकि अमेरिकी अर्थव्यस्था मौजूदा 152 खरब डॉलर से बढ़कर 188 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंचेगी।

वर्ष 2016 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन का हिस्सा मौजूदा 14 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो जाएगा। जबकि अमेरिका का हिस्सा घटकर 17.7 प्रतिशत हो जाएगा। इससे पहले दिसम्बर 2010 में आईएमएफ ने अनुमान व्यक्त किया था कि चीन की अर्थव्यवस्था वर्ष 2019 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था से बड़ी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+