हिंदुस्तानियों के काले धन से भरा पड़ा है स्विस बैंक
अपनी बातचीत में असांज ने कहाकि विदेशों में सबसे ज्यादा ब्लैक मनी भारत से आ रहा है। उन्होंने भारतीय सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि काले धन के मामले में सरकार का रवैया बहुत ढीला ढाला है। उन्होंने कहाकि इस मामले में सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। जूलियन असांज ने कहा कि स्विस बैंक में सबसे ज्यादा खाते भारतीयों के हैं। असांज ने कहा कि स्विस बैंकों में खाता रखने के लिए बड़ी रकम की जरूरत होती है और बेशक ये खाते किसी आम भारतीय के नहीं हो सकते। जूलियन असांज ने कहा कि उन्होंने स्विस बैंक में बहुत सारे भारतीयों के नाम देखे हैं। ये पहली बार है जबकि असांज ने स्विस बैंक में भारतीय धन होने की बात को खुलकर कहा है।
असांज का ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जबकि देश में पहले से ही काले धन के मुद्दे को लेकर बवाल मचा हुआ है। सरकार की खिंचाई करते हुए असांज ने कहा कि भारत को काले धन के मसले पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए क्योंकि इस वजह से भारत को टैक्स का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा। उन्होंने जर्मनी की तारीफ करते हुए कहाकि जिस तरह से जर्मनी ने इस मुद्दे को संभाला है वैसा ही रुख भारत सरकार को भी अपनाना चाहिए क्योंकि काले धन के कारण भारत में टैक्स चोरी बहुत ज्यादा है।













Click it and Unblock the Notifications