बिहार पंचायत चुनाव: महिला प्रत्‍याशी के पति की गोली मारकर हत्‍या

Murder
पटना। बिहार पंचायत चुनाव के दौरान हत्‍या और मारपीट तो परम्‍परा के रुप में चली आ रही है। तो सोमवार को राज्‍य ने अपने इसी परम्‍परा को निभाया और तीसरे चरण के मतदान के ठीक एक दिन पहले राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता में मुखिया पद की एक महिला प्रत्‍याशी के पति की हत्‍या हो गई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सुधा देवी जिले के सिलाव प्रखण्ड के धरहरा मनियावां पंचायत की बीते पांच वर्षो से मुखिया थीं। सोमवार को सुधा पति प्रेम कुमार चन्द्रवंशी व समर्थकों संग जनसम्पर्क कर रही थीं, इसी बीच धरहरा व रंगीलाविगहा के बीच चार-पांच लोग आये और उन्हें कुछ दूर ले जाकर पीठ में गोली मार दी।

सभी अपराधी आसानी से फरार हो गये। गोली चलने की आवाज सुनकर सबलोग उस तरफ दौड़े तो देखा कि चन्‍द्रवंशी जमीन पर गिरे हुए थे और उनके पीठ पर गाली लगी थी। इससे पहले की मौके पर मौजूद लोग उन्‍हें इलाज के लिये अस्‍पताल ले जाते उन्‍होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव के साथ सदर अस्पताल पहुंची सुधा देवी ने हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया। उसने गोरेलाल, बाले केवट व पप्पू सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सुधा के खिलाफ गोरेलाल की मां सावित्री देवी मुखिया का चुनाव लड़ रही है।

चुनाव में सुधा की अच्छी स्थिति देख गोरेलाल को अपनी मां के हार जाने की आशंका थी इसलिए उसने सुधा के पति को ही रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। सिलाव थाने में इस हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। बाद में सदर अस्पताल पहुंचे एसपी जितेन्द्र राणा ने प्रथम दृष्टया गोरेलाल व उसके सहयोगियों को ही हत्या का दोषी माना है। एसपी ने कहा कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है। शीघ्र ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+